नमस्कार दोस्तों, अगर आप में से कोई भी व्यक्ति Emitra सेंटर लेने की सोच रहे हो तो इसके लिए आपको emitra training course के माध्यम से Emitra Exam में सफल होना होगा. यहाँ हम Emitra Exam Questions and Answers की एक बहुत महत्वपूर्ण सारणी प्रस्तुत कर रहे है.
Emitra Exam Questions and Answers की इस सारणी में सबसे पहले प्रश्न का नंबर, उसके बाद प्रश्न (Emitra Exam Questions), फिर प्रश्न के 4 ऑप्शन दिखाई देंगे, सबसे आखिर में आपको उस प्रश्न का उत्तर/जवाब (Answer) देखने को मिल जाएगा, तो आइये जानते है Emitra Exam से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण Questions and Answers को.
- Read This:- EMITRA FORM Download
- Read This:- Emitra Offline Form Download
- Read This:- Forms PDF – EMITRA TRANING COURSE
Emitra Exam Questions and Answers
S.N. | Question | Choice A | Choice B | Choice C | Choice D | Answer |
---|---|---|---|---|---|---|
1. | राजस्थान राज्य में कितने जिले है | 32 | 31 | 34 | 33 | D |
2. | राजस्थान में सबसे बड़ा जिला कोनसा है | जैसलमेर | जयपुर | जोधपुर | अलवर | A |
3. | राजस्थान में सबसे अंत में बना जिला कोनसा है | जालौर | प्रतापगढ़ | डूंगरपुर | बीकानेर | B |
4. | विडियो कांफ्रेंसिंग क्या है | अलग अलग जगह बैठकर विडियो के माध्यम से बैठक करना | एक समूह में बैठकर बैठक करना | सिनेमा द्वारा अपनी बात कहना | उपरोक्त मे से कोई नहीं | A |
5. | मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदक या आवेदक के परिवार के कितने वषों के दस्तावेज चाहियें | 15 | 5 | 10 | 1 | C |
6. | ई मित्र पर प्रमाण पत्र सेवाओं के लिए कौनसे पहचान पत्र/ पहचान संख्या की अनिवार्यता नहीं है ? | आधार आईडी | भामाशाह आईडी | ई मित्र पंजीकरण संख्या | ड्राइविंग लाइसेंस | D |
7. | मूल निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए ई मित्र पर कौनसे विभाग का चयन करना होता है ? | रिवन्यू विभाग | डिस्कॉम | खाद्य विभाग | माइंस विभाग | A |
8. | कौन मूल निवास प्रमाण पत्र नहीं बनवा सकता है? | जो दस से अधिक समय से राजस्थान में निवास कर रहा है | जिसके माता/पिता राजस्थान के मूल निवासी है | जिस स्त्री का विवाह राजस्थान के मूल निवासी से हुआ है | जिसने राजस्थान से केवल शिक्षा प्राप्त की है | D |
9. | मूल निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए कितने उत्तरदायी व्यक्तियों के द्वारा सत्यापन की आवश्यकता है? | 1 | 2 | 3 | 4 | B |
10. | ई मित्र पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओ के लिए आवेदन पत्र कहाँ से प्राप्त किये जा सकते है? | sso पोर्टल के डाउनलोड सेक्शन से | ई मित्र पोर्टल के “Download” सेक्शन से | उक्त A और B | उपरोक्त मे से कोई नहीं | B |
11. | ई मित्र पोर्टल की हेल्पडेस्क का सम्पर्क नंबर क्या है? | 0141-2221424 | 0141-2221425 | उक्त A और B | उपरोक्त मे से कोई नहीं | C |
12. | SSO ID बनाई जा सकती है ? | जी मेल के द्वारा | आधार के द्वारा | फेस बुक के द्वारा | उपरोक्त सभी | D |
13. | ई-मित्र कीओस्क खोलने हेतु चरित्र प्रमाण पत्र किस से प्राप्त किया जाना आवश्यक है ? | सरपंच के द्वारा | पुलिस विभाग द्वारा | राजपत्रित अधिकारी द्वारा | पार्षद के द्वारा | B |
14. | किसी सेवा के बदले ग्राहक से किन किन तरीको से पेमेंट प्राप्त करने की सुविधा ई-मित्र पर उपलब्ध है ? | नगद | चेक के द्वारा | डेबिट कार्ड /क्रेडिट कार्ड के द्वारा | उपरोक्त सभी | D |
15. | किसी भी कीओस्क धारक के पास ई-मित्र के संचालन हेतु क्या क्या उपकरण आवश्यक है ? | लैपटॉप/डेस्कटॉप | प्रिंटर | स्कैनर / बायोमेट्रिक | उपरोक्त सभी | D |
16. | कीओस्क धारक के द्वारा किस विकल्प का चयन करके अपने वॉलेट को रिफिल किया जा सकता है ? | अवेल सर्विस | यूजर मैनेजमेंट | फाइनेंसियल | टूल मैनेजमेंट | C |
17. | बिजली का बिल जमा करने हेतु आवश्यक 12 डिजिट का नंबर बिल पर किस नाम से अंकित होता है ? | बिल नंबर | ग्राहक नंबर | K_नंबर | इनमे से कोई नहीं | C |
18. | बिजली का बिल जमा करने हेतु आवश्यक केनंबर कितने डिजिट का होता है ? | 10 | 12 | 14 | 16 | B |
19. | SSO ID का पासवर्ड कितने न्युनतम अक्षरों में होना आवश्यक है | 5 | 6 | 7 | 8 | D |
20. | आधार नंबर कितनी संख्या का होता है | 10 | 11 | 12 | 14 | C |
21. | OTP (ओटीपी) की फुल फॉर्म क्या है | वन टाइम पासवर्ड | वन टाइप पासवर्ड | ओन टाइम पासवर्ड | ओन टाइम प्रोटेक्शन | A |
22. | पालनहार कर्ता को आर्थिक सहायता किस माध्यम से दी जाती है? | चेक द्वारा | बैंक खाते में | नगद | नेफ्ट द्वारा | B |
23. | निम्न में से e-Governance आधारित सेवाओं के लाभ है? | पारदर्शिता | जवाबदेही | कार्य में शीग्रता | उपरोक्त सभी | D |
24. | निम्न में से कौनसा एक e-Governance एप्लीकेशन का प्रकार नहीं है? | B2B (बिज़नेस टू बिजिनस) | B2C (बिज़नेस टू सिटीजन) | G2E (गवर्नमेंट टू एम्प्लोई) | C2C (सिटीजन टू सिटीजन) | C |
25. | किस प्रकार के साइबर अटैक मे आपसे आपकी जानकारी मांगी जाती हैं, जैसे आपके पासवर्ड, नाम, जन्म तिथी, पिन आदि? | पासवर्ड अटैक | डिनायल आफ सर्विसेज | मेल वायर इंजिग | फिशिंग | D |
26. | निम्न में से कौन से साइबर अटैक हैं? | फिशिंग | पासवर्ड अटैक | डिनायल आफ सर्विसेज | उपरोक्त सभी | D |
27. | निम्न में से कौन से साइबर अटैक के प्रकार हैं? | सर्चिग | ब्राउजिंग | फिशिंग | उपरोक्त सभी | C |
28. | निम्न में से कौन सा साफ्टवेयर आपके कम्प्यूटर की जासूसी करता है एवं आपसे संबंधित सूचनाओ का आदान प्रदान करता है? | वायरस | टोजनहार्स | टोजनहार्स | उपरोक्त सभी | C |
29. | निम्न में से कौन सा मैलवेयर का उदाहरण हैं? | वायरस | टोजनहार्स | टोजनहार्स | उपरोक्त सभी | D |
30. | निम्न में से कौन सा मैलवेयर का कार्य नहीं हैं? | कम्प्यूटर से डेटा की चोरी को रोकना | कम्प्यूटर से डेटा को नष्ट करना | कम्प्यूटर से डेटा को रिकवर करना | उपरोक्त मे से कोई नहीं। | C |
31. | CPU का पूर्ण रूप क्या है ? | सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट | सेंट्रल समस्या यूनिट | सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनियन | इनमे से कोई नहीं | A |
32. | इनमें से कौन सर्च इंजन नहीं है ? | गूगल | याहू | बिंग | वोल्फ्रम अल्फा | D |
33. | निम्न में कौन इनपुट इकाई है ? | माऊस | की-बोर्ड | स्कैनर | उपरोक्त सभी | D |
34. | 1 किलोबाइट (KB) कितने बाइट के बराबर होते है ? | 1024 बाइट | 1024 मेगाबाइट | 1024 गीगाबाइट | इनमें से कोई नहीं | A |
35. | इन्टरनेट के पते में शब्द HTTP का सही विस्तृत रूप है ? | हायर टेक्स्ट ट्रान्सफर प्रोटोकॉल | हायर ट्रान्सफर टैक्स प्रोटोकॉल | हाइब्रिड टेक्स्ट ट्रान्सफर प्रोटोकॉल | हाइपर टेक्स्ट ट्रान्सफर प्रोटोकॉल | D |
36. | किसी कम्प्यूटर के प्रोग्राम में बच्चों द्वारा प्रयुक्त भाषा प्रायः कौन-सी होती है ? | बेसिक | जावा | लोगो | पायलट | C |
37. | एक कम्प्यूटर जो आपकी गोद में रखने लायक छोटा-सा होता है, क्या कहलाता है ? | मेनफ्रेम कम्प्यूटर | नोटबुक कम्प्यूटर | वर्कस्टेशन | पी. डी. ए. | B |
38. | गणना और तुलना के लिए कम्प्यूटर के किस भाग का प्रयोग किया जाता है ? | डिस्क यूनिट | मोडम | ALU | कंट्रोल यूनिट | C |
39. | निम्न में से कौन-सा कम्प्यूटर का बुनियादी कार्य नहीं है? | डाटा को प्रोसैस करना | टैक्सट को स्कैन करना | इनपुट को स्वीकार करना | डाटा को स्टोर करना | B |
40. | कम्प्यूटर निम्नलिखित में से कौन-सा कार्य नहीं करता है ? | प्रोसैसिंग | अंडरस्टैंडिंग | इंप्यूटिंग | आउटपुटिंग | B |
41. | कंप्यूटर द्वारा प्रोड्यूस किया गया परिमाण है ? | मेमोरी | डाटा | आउटपुट | इनपुट | C |
42. | इनपुट का आउटपुट में रुपान्तरण किया जाता है ? | मेमोरी द्वारा | सी पी यू द्वारा | इनपुट और आउटपुट द्वारा | पेरिफेरल्स द्वारा | B |
43. | कंप्यूटर की क्षमता है ? | निम्न | उच्च | सीमित | असीमित | C |
44. | इनपुट का आउटपुट में रूपान्तरण किसके द्वारा किया जाता है ? | मेमोरी | स्टोरेज | सी पी यू | इनपुट-आउटपुट यूनिट | C |
45. | प्रथम गणना यंत्र है ? | कैलकुलेटर | डिफरेंस इंजन | अबैकस | घड़ी | C |
46. | की-बोर्ड में ‘Function Key’ की संख्या कितनी होती है ? | 16 | 12 | 19 | 14 | B |
47. | Ctrl, Shift और Alt को कौन सी कीज कहते हैं ? | फंक्शन | मोडिफायर | अल्फा न्यूमेरिक | इनमें से कोई नहीं | B |
48. | कंप्यूटर डाटा स्टोर और गणनाएं करने के लिए नंबर सिस्टम का प्रयोग करते हैं ? | हेक्साडेसिमल | ओक्टल | बाइनरी | दशमलव | C |
49. | निम्नलिखित में से स्टोरेज का सबसे बड़ा यूनिट कौन-सा है ? | KB | TB | MB | GB | B |
50. | MS-Word किसका उदाहरण है ? | एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर | ऑपरेटिंग सिस्टम | कम्पाइलर | रनिंग प्रोग्राम | A |
51. | पहले से चल रहे कंप्यूटर को रीस्टार्ट करना क्या कहलाता है ? | बूटिंग | स्टार्टिंग | रीबूटिंग | सैकंड-स्टार्टिंग | C |
52. | वेब पेज का एक वर्ड जिसे क्लिक करने पर दूसरा डाक्यूमेन्ट खुलता है, उसे क्या कहते हैं ? | URL | एंकर | रेफरेन्स | हाइपरलिंक | D |
53. | जो डिवाइस दो या दो से अधिक नेटवर्कों को जोड़ता है उसे क्या कहा जाता है ? | बस | रोडवे | गेटवे | पाथवे | C |
54. | कोई वेबसाइट एक्सेस करने पर सबसे पहले जो पेज या मेन पेज दिखाई पड़ता है उसे क्या कहते हैं ? | मास्टर पेज | होम पेज | फर्स्ट पेज | बैनर पेज | B |
55. | वेबसाइट का एड्रेस निम्नलिखित में से कहलाता है ? | यूजर आई डी | यूजर एड्रेस | यू आर एल | ये सभी | C |
56. | ई-मेल का पूरा नाम क्या है ? | इलेक्ट्रिक मेल | इलेक्ट्रॉनिक मेल | इंग्लिश मेल | इ सोशल मेल | B |
57. | वेव पेज को रीलोड करने हेतु कौन सा बटन दवाए जाते है ? | रीलोड | रिस्टोर | रीफ्रेश | इनमें से कोई भी | C |
58. | ई-मेल लिखना किसके समान है ? | फोन पर बाते करना | पत्र लिखना | पैकेज भेजना | तस्वीर बनाना | B |
59. | निम्नलिखित में से कौन-सा ईमेल का भाग नहीं है ? | (_) | () | (.) | (@) | B |
60. | निम्नलिखित में से कौन निःशुल्क ई-मेल सेवा प्रदान करता है ? | रेडिफमेल | याहू | हॉटमेल | ये सभी | D |
61. | सॉफ्टवेयर में कमांडों और ऑप्शनों की सूचियां होती हैं ? | मनु बार | मेन पेज | टूल बार | इनमें से कोई नहीं | A |
62. | कम्प्यूटर की किसी आवाज़ को सुनने या रिकॉर्ड करने के लिए कोनसे Device का प्रयोग किया जाता है? | वीजीए कार्ड | साउंड कार्ड | एजीए कार्ड | डिस्प्ले कार्ड | B |
63. | कम्प्यूटर पर टाइपिंग करते समय दो शब्दों के बीच जगह छोड़ने के लिए ………..नामक Key दबानी पड़ती है? | बेक स्पेस की | शिफ्ट की | कण्ट्रोल की | स्पेस बार | D |
64. | Computer का बुद्धिमता स्थर (IQ) होता है | 0 | 50 | 100 | अनन्त | A |
65. | प्रिंटर निम्नलिखित में से किससे सम्बंधित है? | इनपुट | गणना | प्रोसेसिंग | आउटपुट | D |
66. | हार्ड डिस्क से डिलीट की गई फाइल …………. में जाती है? | रीसायकल बिन | मदर बोर्ड | क्लिप बोर्ड | पेन ड्राइव | A |
67. | कम्प्यूटर में पेन ड्राइव किस पोर्ट में लगाते है? | हार्ड ड्राइव में | यूएसबी में | CPU में | मॉडम में | B |
68. | इनमे से विंडोज का कोनसा ऑपरेटिंग सिस्टम सबसे लेटेस्ट है? | विंडोज -7 | विंडोज -8 | विंडोज -XP | विंडोज विस्टा | B |
69. | निम्न में से कोन सा System Software है? | MS Word | Windows 7 | Ms Excel | Power Point | B |
70. | कम्प्यूटर का दिमाग कहा जाता है? | सीडी को | सीपीयू को | फ्लोपी डिस्क को | मॉनिटर को | B |
71. | कोई भी ऑपरेटिंग सिस्टम Manage करता है? | मेमोरी | प्रोसेसर | I/O डिवाइस | उपरोक्त सभी | D |
72. | Windows 7 में फोल्डर के अन्दर फोल्डर को कहा जाता है? | डायरेक्टरी | फाइल | सब फोल्डर | उपरोक्त सभी | C |
73. | ……….एक कंटेनर जैसा है जिसमे आप Files को स्टोर कर रखते है? | आइकॉन | डेस्कटॉप | फोल्डर | फाइल | C |
74. | किसी फाइल/फोल्डर को तुरंत खोलने के लिए डेस्कटॉप पर उस लोकेशन का ………… तैयार करते है? | फोल्डर | शॉर्टकट आइकॉन | उक्त 1 & 2 | उपरोक्त में से कोई नहीं | B |
75. | बूट होने के बाद जब आपका कम्प्यूटर उपयोग के लिए तैयार होता है, तो जिस स्थान को आप देखते है वोह कहलाता है? | विंडोज | डेस्कटॉप | बैकग्राउंड | उपरोक्त सभी | B |
76. | Windows में Accessories में कौन-कौन से Option होते है ? | Notepad | Paint | Calculater | उपरोक्त सभी | D |
77. | ……….. एक पोइंटिंग डिवाइस है | माउस | प्रिंटर | स्कैनर | की बोर्ड | A |
78. | की बोर्ड के जिन बटनों पर तीर/एरो के निशान होते है, उन्हें कहते है | फंक्शन की | नेवीगेशन की | टाइपिंग की | स्पेशल की | B |
79. | यह बटन टाइटल बार पर उपलब्ध नहीं होता है | मिनीमाइज बटन | क्लोज बटन | मिक्सीमाइज बटन | स्टार्ट बटन | D |
80. | एक कम्प्यूटर को ओन (चालू) करने की प्रक्रिया कहलाती है? | स्टार्टिंग | टर्निंग ओन | बूटिंग | उपरोक्त में से कोई नहीं | C |
81. | स्क्रीन के सबसे निचले हिस्से पर आप जो एक लम्बा सा बार देखते है, ………..कहलाता है? | टास्क बार | टाइटल बार | मेनू बार | स्पेस बार | A |
82. | ………एक विंडोज के साथ इनस्टॉल टेक्स्ट एडिटिंग प्रोग्राम है और यह सामान्यत: टेक्स्ट फाइल को देखने और सम्पादित करने में प्रयुक्त होता है? | स्नेप टूल | नोट पेड़ | एड्रेस बुक | पेंट | B |
83. | ……… का उपयोग बड़े डॉक्यूमेंट को तेयार करने, बनने और फॉर्मेट करने के लिए किया जाता है | MS Word | Ms Excel | Ms Paint | उपरोक्त में से कोई नहीं | A |
84. | इनमे से कोनसा माध्यम सबसे अधिक डाटा का संग्रह करता है | फ्लोपी | हार्डडिस्क | सीडी रोम | डीवीडी | B |
85. | फोल्डर सिस्टम को……….भी कहते हैं? | डायरेक्शन सिस्टम | डायरेक्टरी सिस्टम | डायरी सिस्टम | फोल्डर बुक | B |
86. | निम्नलिखित में कोनसी एक कम्प्यूटर की भाषा नहीं है? | पास्कल (PASCAL) | फोट्रोन (FORTRAN) | विंडोज 98 | C++ | C |
87. | निम्नलिखित उदाहरण में से कोनसी एक कम्प्यूटर इनपुट इकाई नहीं है? | स्कैनर | स्पीकर | बार कोड रीडर | कीबोर्ड | B |
88. | विंडोज इंटरफ़ेस ………… पर आधारित है? | ग्राफ़िकल यूजर इंटरफेस | एप्लीकेशन्स प्रोग्राम इंटरफेस | क्लिप बोर्ड | इनमे से कोई नहीं | A |
89. | ………. मेन्यु का उपयोग डॉक्यूमेंट की विषय सामग्री के आकर्षण को बढ़ाने के लिए करते है? | हेल्प | एडिट | फॉमेट | फाइल | C |
90. | निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द कम्प्यूटर से सबंधित नहीं है? | पेंटीयम | बेटरी | पोलक | माउस | C |
91. | किसी फीचर को ऑन या ऑफ करने वाली की-बोर्ड की कुंजीया को…………..कहा जाता है? | फंक्शन कीज | कॉम्बीनेशन कीज | टागंल कीज | विशेष प्रयोजन कीज | C |
92. | शॉर्टकट तैयार करने के लिए फंक्शन कीज के अलावा किन कुंजियों का प्रयोग किया जाता है? | टांगल कीज | स्पेशल कीज | कॉम्बीनेशन कीज | न्यूमेरिक कीज | C |
93. | निम्नलिखित उपकरण में से कोनसा उपकरण तेजी से कम्प्यूटर गेम्स को खेलने में प्रयोग किया जाता है? | जॉयस्टिक | ट्रैक बॉल | टि स्क्रीन | माउस | A |
94. | एमएस वर्ड का एक स्क्रीन एलिमेंट जो आमतौर पर टाइटल बार के नीचे स्थित होता है जो वर्गीकृत विकल्प प्रदान करता है | मेनू बार | टूल बार | स्टेटस बार | उपरोक्त सभी | A |
95. | किसी एमएस वर्ड के डॉक्यूमेंट (दस्तावेज़) की उपस्थिति (दिखने) बदलने को कहा जाता है | प्रूफिंग | एडिटिंग | फोर्मटिंग | उपरोक्त सभी | C |
96. | निम्न में से कौन सा एमएस वर्ड का नवीनतम संस्करण है? | वर्ड 2000 | वर्ड 2007 | वर्ड 2010 | वर्ड XP | C |
97. | बोल्ड, इटैलिक, रेगुलर को जाना जाता है ? | फॉण्ट स्टाइल्स | फॉण्ट इफेक्ट्स | वर्ड आर्ट | टेक्स्ट इफेक्ट्स | A |
98. | एमएस वर्ड के डॉक्यूमेंट (दस्तावेज़) में शिमर, चमक वाले टेक्स्ट , ब्लिंकिंग, बैकग्राउंड आदि को जाना जाता है | फॉण्ट स्टाइल्स | फॉण्ट इफेक्ट्स | वर्ड आर्ट | टेक्स्ट इफेक्ट्स | D |
99. | एमएस वर्ड के डॉक्यूमेंट (दस्तावेज़) में सुपरस्क्रिप्ट, सबस्क्रिप्ट, रूपरेखा आदि को जाना जाता है | फॉण्ट स्टाइल्स | फॉण्ट इफेक्ट्स | वर्ड आर्ट | टेक्स्ट इफेक्ट्स | B |
100. | Windows में F5 का क्या कार्य है? | शट डाउन | रिफ्रेश | स्टैंड बाई | उपरोक्त में से कोई नहीं | B |
दोस्तों, ऊपर दी गयी सारणी में हमने emitra exam से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण emitra questions and answers को कवर किया है. इनमें से अधिकतर emitra pre exam questions and answers pdf 2021 में भी आ चुके है. अगर आप अच्छे से इन Emitra Questions and Answers को Learn करते हो तो गारन्टीड 100% Emitra Kiosk Exam को पास कर सकते हो.